Search

बहरागोड़ा: जिला परिषद अंश-26 में चार महिला उम्मीदवारों के बीच होगा कांटे का मुकाबला

Ghatshila:  बहरागोड़ा प्रखंड के जिला परिषद अंश 26 पर इस पंचायत चुनाव में चार महिलाओं के बीच रोचक और कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं. इस अंश पर मिरू बास्के, जननी हेंब्रम टुडू, पार्वती मुंडा और फुलमनी मुर्मू चुनाव मैदान में हैं. जननी हेंब्रम टुडू का चुनाव चिन्ह एयर कंडीशनर, पार्वती मुंडा का ऑटो रिक्शा, मिरू बास्के का बैटरी टॉर्च और फुलमनी मुर्मू का चुनाव चिन्ह चूड़ियां है. चारों उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. इसे भी पढ़ें: हीटवेव">https://lagatar.in/heatwave-is-deadly-scientists-warn-heat-can-kill-thousands-in-india-pakistan/">हीटवेव

है जानलेवा, वैज्ञानिकों ने चेताया, भारत-पाकिस्तान में गर्मी से जा सकती है हजारों की जान!

जननी हेंब्रम टुडू  को झामुमो का समर्थन, बाकी तीन भाजपा के पाले में

जानकारी के मुताबिक जननी हेंब्रम टुडू को झामुमो का समर्थन प्राप्त है. झामुमो के नेता और कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के प्रयास में जुट गए हैं. इस जिला परिषद अंश पर रोचक तथ्य यह है कि मिरू बास्के, फुलमनी मुर्मू और पार्वती मुंडा तीनों ही भाजपा समर्थित हैं. इन तीनों को भाजपा के अलग-अलग गुटों का समर्थन प्राप्त है. उल्लेखनीय हो कि पंचायत चुनाव 2015 में इस जिला परिषद अंश पर झामुमो समर्थित उम्मीदवार अर्जुन पूर्ति जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे. इसे भी पढ़ें: आखिर">https://lagatar.in/after-all-who-is-tejendra-bagga-which-has-become-a-battle-for-the-nose-of-the-governments/">आखिर

तेजेन्द्र बग्गा है कौन, जो सरकारों की नाक की लड़ाई बन गया!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//