baharagora : बहरागोड़ा थाना से सटे यहां के व्यवसायी जगन्नाथ नायक के घर से अज्ञात चोरों ने घर के दो ताले को तोड़कर 50 हजार रुपये और सोने की एक अंगूठी की चोरी कर ली. चोरी की यह घटना 21 जून की शाम की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची. जगन्नाथ नायक ने बताया कि 21 जून को घर में कोई नहीं था. उनकी पत्नी खड़कपुर गई हुई थी. वे किसी काम से जमशेदपुर गए थे. रात के करीब 10:00 बजे घर पहुंचे तो उन्होंने देखा की घर के दोनो ताले टूटे हुए है और घर में रखे 50 हजार रुपये और सोना की एक अंगूठी गायब है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Bahragora-Chori-1-360x504.jpg"
alt="" width="360" height="504" /> इसे भी पढ़ें :घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-maubhandar-mazdoor-union-submitted-memorandum-to-ed-regarding-burning-issues-of-icc-company/">घाटशिला:
आईसीसी कंपनी के ज्वलंत मुद्दों को लेकर मऊभंडार मजदूर यूनियन ने ईडी को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment