Search

 
 
 

बहरागोड़ा : दर्शनीय वस्तु बना तीस मीट्रिक टन वाला शीतगृह

 
Bahragora (Himangshu karan) : भवन निर्माण विभाग के द्वारा निर्मित पूर्वी सिंहभुम जिला के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केशरदा गांव में बने सीरीज मैट्रिक टन वाले शीत गृह अभी दर्शनीय वस्तु बना हुआ है. इस भवन का शिलान्यास जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती, जिला परिषद बुलू रानी सिंह व एलिस माण्डी के कर कमलों द्वारा 27 फरवरी वर्ष 2021 को संपन्न हुआ था. भवन निर्माण के बाद से ही अनाज का भंडारण कार्य शुरू ही नहीं हुआ. जो अभी केवल दर्शनीय वस्तु बन कर रह गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-catches-fire-after-hitting-divider-three-injured/">जमशेदपुर

: डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, तीन झुलसे
स्थानीय कृषकों का कहना है इस भवन का सुचारू रूप से चालू होने पर अनाज के रखरखाव में काफी सहूलियत होती. साथ ही अनाज का उचित कीमत प्राप्त होता. जबकि भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से अभी औने-पौने दामों पर अनाज को बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही