Search

 
 
 

बहरागोड़ा : टेंपो से पश्चिम बंगाल ले जाते तीन मवेशी जब्त, चालक गिरफ्तार

 
Bahragora (Himangshu karan) : गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बजाज मक्सिमा माल वाहक टेम्पो को रोका. टेंपो पर तीन बैल को क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था. पूछ-ताछ करने पर टेम्पो चालक शेख अलाउद्दीन, पता संखापुर, थाना केशपुर, जिला पश्चिमी मिदनापुर ने बताया कि वह उड़ीसा से चोरी के बैलों टेंपो से पश्चिम बंगाल के चिचड़ा में जुम्मन अंसारी एवं शेख मनिरुद्दीन अली को देने के लिए ले जा रहा था. दोनों अवैध रूप से गोवंशीय पशु के मांस का व्यापार करते हैं.] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Bahragora-Pashu.jpg"

alt="" width="864" height="1152" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-acb-caught-the-computer-operator-of-topchanchi-block-office-taking-a-bribe-of-rs-4000/">धनबाद

: एसीबी ने तोपचांची प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को 4000 रुपए घूस लेते दबोचा
इस संबंध में बहरागोड़ा थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत टेम्पो के चालक शेख अलाउद्दीन, जुम्मन अंसारी, शेख मनिरुद्दीन एवं टेम्पो के मालिक के विरुद्ध बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 69/2022 दर्ज कर टेम्पो चालक को जेल भेजा गया है. बहरागोड़ा पुलिस गोवंशीय पशुओं की तस्करी में संलिप्त बहरागोड़ा एवं आस-पास के स्थानीय लोगों के संबंध में पता लगा रही है. ऐसे लोगों पर भी पुलिस कानूनी करवाई करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही