Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : असर सर्वेक्षण के लिए विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Baharagora (Himangshu karan)बुधवार को बहरागोड़ा महाविद्यालय के न्यू मीटिंग हॉल में प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहेरा के निर्देश पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें नोडल ऑफिसर डॉ जितेंद्र कुमार विभागाध्यक्ष (बीएड) के नेतृत्व में प्रथम एजुकेशन फॉउंडेशन द्वारा संचालित असर सर्वेक्षण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्य का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण के उपरांत पूर्वी सिंहभूम जिले के 60 गांवों का सर्वेक्षण किया जाएगा. प्रत्येक गांव में दो विद्यार्थी (वालंटियर) प्रश्नोतरी के माध्यम से गांवों शैक्षणिक स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट जमा करेंगे. मालूम हो कि यह कार्यक्रम झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं परिषद रांची द्वारा पहल किया गया है. इस कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के मैनेजर संतोष कुमार, पंकज कुमार पांडे एवं अन्य 12 सदस्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में बीएड संकाय के 65 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-shopkeepers-beating-case-gained-momentum/">घाटशिला

: दुकानदार की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही