Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल

 

Himangshu Karan

Baharagoda : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चौरंगी-पाथरी सड़क पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का नाम विश्वनाथ सिंह (18 वर्ष) व डाबलू सिंह (19 वर्ष) है. दोनों बाइक से अपनी भांजी को जगन्नाथपुर छोड़कर वापस घर लौट रहे थे. रास्ते में पाथरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से बहरागोड़ा सीएससी भेजा. वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विश्वनाथ सिंह की गंभीर हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बरिपदा रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/six-state-service-officers-promoted-to-special-secretary-rank/">राज्य

सेवा के छह अफसर स्पेशल सेक्रेट्री रैंक में प्रोन्नत

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही