Search

बहरागोड़ा : श्यामडंगा मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडुआ पंचायत अंतर्गत श्यामडंगा फुटबॉल मैदान में मां सरस्वती क्लब के तत्वावधान में रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मैच तिलकामांझी वनाम रंकुनी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच में तिलकामांझी फुटबॉल की टीम ने एक गोल से जीत हासिल की. इससे पूर्व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ियों का अनुभव के साथ मनोबल भी बढ़ता है. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अच्छे कोच एवं अवसर मिले तो वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस मौके पर युवा भाजपा नेता चंदन सीट, मिहिर दत्त, शक्ति पद सिंह, नरेंद्र सिंह, मुना सिंह, राजकिसोर मुंडा, आकाश सिंह, सोना सिंह, तापस सिंह आदि ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-premier-league-lodha-lions-the-blood-and-mobizone-won-their-respective-matches/">चाकुलिया

प्रीमियर लीग : लोधा लायंस, द ब्लड और मोबीजोन ने जीते अपने-अपने मैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//