Search

बहरागोड़ा : दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, नाइकानशोल बना विजेता

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पुरनापानी गांव स्थित एबीएसजी क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच अंगारीशोल तथा नाइकनशोल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. फाइनल मैच में नाइकानशोल की फुटबॉल टीम ने एक गोल से विजय प्राप्त की. विजेता टीम को नकद बीस हजार रुपया तथा ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को पंद्रह हजार रुपया तथा ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, विधायक समीर मोहंती के निजी सहायक गौतम दास, झामुमो प्रखंड सचिव गुरु चरण मांडी, मुखिया पानसरी हांसदा, उपमुखिया शकुंतला टुडू, पंसस रविंद्र मुंडा, वार्ड सदस्य गुरु चरण हांसदा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-woman-injured-in-road-accident-dies-during-treatment/">साहिबगंज

: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp