Search

 
 
 

बहरागोड़ा : वर्षा के लिए पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर में दो दिवसीय इंद्र यज्ञ शुरू

 
Bahragora : वर्षा नहीं होने के कारण हाहाकार मचा है. सुखाड़ की स्थिति बनती जा रही है. पानी के अभाव में धान की रोपनी नहीं हो रही है. किसानों की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में बारिश के लिए पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया है. पूजा कर लोग भगवान से बारिश की मांग कर रहे हैं. बारिश की कामना करते हुए भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए बहरागोड़ा के पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर में गुरुवार से दो दिवसीय इंद्र यज्ञ शुरू हुआ. इस यज्ञ में 22 मौजा के ग्रामीणों ने भाग लिया. ग्रामीणों को विश्वास है कि चित्रेश्वर मंदिर में इंद्र यज्ञ करने से बारिश अवश्य होगी. ऐसा कई बार हुआ है जब इंद्र यज्ञ के बाद बारिश हुई है और राहत मिली है. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-urban-water-supply-scheme-will-start-from-november-ganga-water-will-be-supplied-in-homes/">पाकुड़

: नवंबर से शुरु हो जाएगी शहरी जलापूर्ति योजना, घरों में गंगा का पानी होगा सप्लाई
पुजारी रुद्र नारायण पंडा, अंतर्यामी उपाध्याय, काली किंकर बटब्याल, मधु सूदन बटब्याल, जानकी नाथ दुबे ने यज्ञ संपन्न करवाया. शुक्रवार को भी यज्ञ के साथ हवन होगा. विदित हो कि धान का कटोरा कहे जाने वाले बहरागोड़ा प्रखंड में अल्प वर्षा के कारण धान की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है. खेत में धान के बिचड़े झुलस रहे हैं. किसान बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी ललगाए बैठे हैं. जिन किसानों के पास सेलो बोरिंग है वे बोरिंग से खेत की सिंचाई कर धान की रोपनी कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही