Search

बहरागोड़ा : विद्यालय प्रबंधन समिति का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण समाप्त

Baharagora (Himangshu Karan) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांझीया में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया. प्रशिक्षण में उपस्थित स्कूल के सभी समिति सदस्यों तथा स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों को कार्य एवं दायित्व, शिक्षा का अधिकार एवं नई शिक्षा नीति, अधिगम स्तर एवं अधिगम की हानि से संबंधित जागरूकता, अधिगम स्तर को बढ़ाने हेतु माता-पिता की भूमिका, विद्यालय विकास योजना, बाल सुरक्षा, विद्यालय अनुश्रवण, शैक्षणिक व्यवस्था में सहयोग, परिसर को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-girl-students-who-hoisted-the-flag-in-district-level-khelo-jharkhand-honored/">चाकुलिया

: जिला स्तरीय खेलो झारखंड में परचम लहराने वाली छात्राएं सम्मानित

विद्यार्थियों की उपस्थित सौ प्रतिशत बनाए रखने का आग्रह

प्रशिक्षक सपन दत्त ने बताया कि विद्यालय के बेहतर विकास एवं प्रबंधन के लिए प्रबंध समिति का अहम योगदान होता है. यह शिक्षक, बच्चों एवं अभिभावकों के बीच सेतु का काम करता है. इससे ना केवल शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षण एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध हो पाता है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आदित्य करण ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सौ प्रतिशत उपस्थित बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग का आग्रह किया. सभी सदस्यों को दृश्य श्रव्य सामग्री के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर शिक्षक राकेश कुमार, भूपेन चंद्र पात्र, तपस रंजन महापात्र, मोहम्मद बरकत अली, शिक्षिका बिथिका प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp