Search

 
 
 

बहरागोड़ा : कलशमोहन में वर्षा से दो घर ध्वस्त, पंचायत मंडप में शरणागत हैं दोनों परिवार

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की बनकांटा पंचायत के कलशमोहन गांव में विगत दिनों हुई बारिश से दो घर ध्वस्त हो गए और दोनों परिवार बेघर हो गए हैं. घर का सामान भी बर्बाद हो गया है. इस राजस्व ग्राम में सिर्फ दो ही परिवार निवास करते हैं. दोनों परिवार के 12 सदस्य पंचायत मंडप में शरण लिए हुए हैं. वहीं, पंचायत मुखिया के प्रतिनिधि चैतन्य सिंह मुंडा उन्हें निजी तौर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं. मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि दोनों परिवारों को पंचायत स्तर से सहायता की जाएगी. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-fans-of-free-fire-game-gambled-charging-the-phone-with-the-solar-of-jalminar/">पटमदा

: फ्री फायर खेल के दीवानों ने लगाया जुगाड़, जलमीनार के सोलर से कर रहे फोन चार्ज

वैद्यनाथ कर व दयानिधि कर का घर हुआ ध्वस्त

जानकारी के मुताबिक वैद्यनाथ कर और दयानिधि कर का घर ध्वस्त हो गया है. घर ध्वस्त होने के बाद इन्हें पंचायत मुखिया के प्रतिनिधि चैतन्य सिंह मुंडा के प्रयास से पंचायत मंडप में लाया गया. इनके मवेशी भी पंचायत मंडप के पास ही रखे गए हैं. वैद्यनाथ कर के परिवार के 8 सदस्य और दयानिधि कर के परिवार के 4 सदस्य फिलहाल पंचायत मंडप में शरण लिए हुए हैं. घर ध्वस्त होने से घर में रखे चावल, धान समेत अन्य सामान नष्ट हो गए हैं. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-illegal-lottery-business-going-on-indiscriminately-business-in-lakhs/">सरायकेला

: धड़ल्ले से चल रहा अवैध लॉटरी का धंधा, लाखों में हो रहा कारोबार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही