Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : लॉटरी का अवैध कारोबार करने वाले दो धराए, गए जेल

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात घाटशिला अनुमंडल अधिकारी सच्चिदानंद महतो एवं घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने दलबल के साथ बहरागोड़ा मुख्य बाजार में शुशेन राउत के घर पर छापामारी अभियान चलाकर अवैध लॉटरी के साथ शुशेन राउत एवं सुनंद गिरी को हिरासत में लिया. साथ ही उनके पास से बारह बंडल लॉटरी का टिकट जप्त किया गया. वहीं उनके विरुद्ध थाना कांड संख्या 32/24 में लॉटरी रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को शुक्रवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bomb-attack-on-businessman-and-jmm-leader-revealed/">आदित्यपुर

: कारोबारी और झामुमो नेता पर बम चलाने का हुआ खुलासा
उधर इस संबंध में घाटशिला एसडीओ सच्चिदानंद महतो ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शुशेन राउत के घर पर अवैध लॉटरी बेचने के गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई जिसमें शुशेन राउत एवं सुनंदा गिरी को अवैध लॉटरी के साथ हिरासत में लिया गया है.साथ ही उन्होंने कहा की अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी तथा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/misa-bharti-clarified-on-the-comment-made-on-pm-said-media-has-distorted-the-statement-and-presented-it/">पीएम

पर की गयी टिप्पणी पर मीसा भारती ने दी सफाई, बोलीं-मीडिया ने बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश

बहरागोड़ा : सांसद की पहल पर निःशुल्क हुआ हृदय का ऑपरेशन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Opretion-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखण्ड अंतर्गत मौदा गांव निवासी बेबी रानी धाड़ा काफी दिनों से हृदय की बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने भुवनेश्वर के केयर अस्पताल के हृदय विशेषज्ञ डाक्टरों ने पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी. साथ ही अस्पताल द्वारा इस आपरेशन में कुल खर्च रूपये चार लाख साठ हजार का अभिकलन दिया गया था. इतनी बड़ी रकम धाड़ा के परिजनों द्वारा जुटा पाना असंभव था, इसलिए उन्होंने आपरेशन की उम्मीद छोड़ दी थी. फिर उन्होंने सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि से संपर्क किया. जिस पर अमल करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो को दी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/misa-bharti-clarified-on-the-comment-made-on-pm-said-media-has-distorted-the-statement-and-presented-it/">पीएम

पर की गयी टिप्पणी पर मीसा भारती ने दी सफाई, बोलीं-मीडिया ने बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश
इस पर सांसद ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रांची के रिम्स के मैनेजमेंट से बात कर आपरेशन की सारी व्यवस्था कराई तथा मरीज को लेकर अस्पताल में एडमिट करने के लिए गौरव पुष्टि को निर्देश दिए. इसका अनुपालन करते हुए 11 अप्रैल को हृदय विशेषज्ञ डाक्टरों ने बेबी धाड़ा का सफल आपरेशन किया गया. फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं.डाक्टरों ने कहा बेबी धाड़ा बहुत जल्द स्वस्थ होकर पहले की तरह जीवनयापन व्यतीत करेंगे. इस नेक कार्य के लिए बेबी धाड़ा के परिजनों ने सांसद महोदय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही