Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : वाहन चेकिंग में 50 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालियाडिंगा चौक पर रविवार रात चलाये गए वाहन चेकिंग अभियान में नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan



Bheragoda :  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालियाडिंगा चौक पर रविवार रात चलाये गए वाहन चेकिंग अभियान में नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तार तस्कर की पहचान भीम यादव (32 वर्ष, सोनारी-जमशेदपुर निवासी और राजकुमार पाल  (भोजपुर-बिहार निवासी) के रूप में हुई है. पूछताछ में तस्करों ने बताया है कि ओडिशा के चिल्का स्थित बाराकुल नामक स्थान से 'दादा' नाम के एक व्यक्ति से गांजा लाया गया है और इसे बिहार में खपाने की तैयारी थी. 

 

जानकारी के अनुसार, नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की टीम ने एक सफेद रंग की टाटा पंच कार (पंजीयन संख्या JH05 DS 6333) को रुकने का इशारा किया, तो कार सवारों की संदिग्ध हरकतों और घबराहट ने पुलिस का शक पुख्ता कर दिया.

 

इसके बाद वाहन की सघन तलाशी ली गई तो कार में छिपाकर रखे गये कुल 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ  (गांजा) बरामद हुआ. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.इस संबंध में बहरागोड़ा थाना में कांड संख्या 19/2026 दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में  भेज दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही