Search

 
 
 

बहरागोड़ा : दो ट्रकों की भिडंत, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित NH-49 पर दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतक की पहचान मालुहा गांव निवासी कान्हू चरण साव के रूप में हुई है. वहीं घायल ट्रक चालक सनातन मुर्मू चदनासोल गांव का निवासी है.
 

Himangshu karan

Baharagora :   बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित NH-49 पर दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतक की पहचान मालुहा गांव निवासी कान्हू चरण साव के रूप में हुई है. वहीं घायल ट्रक चालक सनातन मुर्मू चदनासोल गांव का निवासी है.

 

विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, कान्हू चरण साव बगल के गांव से ट्रक में धान लोड करके पश्चिम बंगाल की तरफ जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई. 

 

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल चालकों को पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले गए. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद कान्हू चरण साव (38 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. 

 

वहीं सनातन मुर्मू (33 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीआर एम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया. उधर सोमवार को पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. साथ ही दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई. 
 

पीड़ित परिवार से मिले विधायक

घटना की सूचना मिलते ही विधायक समीर कुमार मोहंती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया. साथ ही परिवार की  आर्थिक सहायता की.  उन्होंने सरकारी प्रावधान के तहत जल्द से जल्द आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया. 
 

गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पारस गया है. परिजनों व ग्रामीणों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. कान्हू चरण साव अपने पीछे पत्नी, 8 साल की एक बेटी और 4 साल का एक पुत्र छोड़ गये.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही