Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: खंडामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर का कहर, एक की मौत, 4 लोग घायल

बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के खण्डामौदा चौक पर शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के खण्डामौदा चौक पर शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. कोलकाता से बहरागोड़ा की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने (संख्या NL 01 AK 4156) ने डिवाइडर तोड़ते हुए खण्डामौदा बाजार में करीब 150 मीटर तक तबाही मचाई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़े माटिहाना गांव निवासी मोहम्मद साबिर (58 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया. साबिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ट्रेलर यहीं नहीं रुका, उसने बाजार की कई छोटी-मोटी दुकानों को रौंद डाला, जिससे वहां मौजूद ग्राहक सुदर्शन बेरा, गीता नायक और अश्वनी कुंवर घायल हो गए. हादसे में ट्रेलर चालक गढ़वा निवासी किताबुद्दीन अंसारी भी घायल हुआ है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही