Search

 
 
 

बहरागोड़ा: गाजे बाजे के साथ तालाब से लायी गयी मां दुर्गा की कलश

 
Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में महासप्तमी के अवसर पर विभिन्न पूजा को कमिटियों ने तालाब व नदी से कलश लाकर पंडाल में स्थापित किया. साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई. वहीं राजलाबांध दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस बार बाजार अवस्थित नूतन पोखर तालाब से गाजे बाजे के साथ पीतल की पालकी में कलश को लेकर पंडाल पहुंचे. जहां पर मुख्य पुजारी शिव शंकर बट्टवाल ने महासप्तमी की पूजा की, जिसमें आसपास के क्षेत्र से आए भक्त जनों की भीड़ उमड़ पड़ी. साथ ही कमेटी के आशीष भोल, शिव शंकर पड़िहारी, असित मिश्रा ,गौरी शंकर महतो, रजनी कुईला, प्रफुल्ल घोष,नारायण राना, आदित्य करण आदि पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें - निशिकांत">https://lagatar.in/nishikant-dubeys-new-allegation-when-tmc-mp-moitra-was-in-india-her-parliamentary-login-id-was-used-in-dubai/">निशिकांत

दुबे का नया आरोप, TMC सांसद मोइत्रा जब भारत में थीं तब उनके संसदीय लॉगइन आईडी का दुबई में हुआ इस्तेमाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही