Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : विकास मित्र बने पाटपुर पंचायत के उप मुखिया

Advertisement
Advertisement
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की चार पंचायत में मंगलवार को उपमुखिया चुनाव संपन्न हो गया. पाटपुर पंचायत भवन एवं राजलाबंध पंचायत भवन में बीडीओ राजेश कुमार साहू, पंचायत सचिव शिवानंद घटवारी की उपस्थिति में चुनाव हुआ. पापपुर पंचायत में विकास मित्र को 9 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बासंती राणा को 4 मत प्राप्त हुए. विकास मित्र पांच मत जीत कर उपमुखिया निर्वाचित हुए. रजलाबांध पंचायत में पापु राउत ने निर्विरोध चुनाव जीता. माटीहाना पंचायत एवं भुतिया पंचायत भवन में अंचलाधिकारी जीतराय मुर्मू,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे की उपस्थिति में उपमुखियार का चुनाव हुआ. माटीहाना पंचायत में देल कुमार पैड़ा को 9 मत प्राप्त हुए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-dead-body-of-a-person-found-in-lokeshwar-temple-pond/">किरीबुरु

: लोकेश्वर मंदिर तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला
उनके निकटतम प्रतिद्वंदी चंदना बैठा को चार मत प्राप्त हुए. देव कुमार पैड़ा ने पांच मत से उपमुखिया निर्वाचित हुए. भुतिया पंचायत में पार्वती मांडी को चार मत प्राप्त हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल हांसदा को तीन वोट प्राप्त हुए. पार्वती मांडी ने एक मत से जीत उपमुखिया का चुनाव जीता. इस दौरान चार पंचायत के उपमुखिया को प्रमाण पत्र पदाधिकारियों की हाथों प्रदान किया गया. मौके पर चार पंचायत के मुखिया को शपथ दिलाई गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही