Search

 
 
 

बहरागोड़ा : राशन डीलर से नाराज ग्रामीण पहुंचे प्रखंड कार्यालय

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत कुलियांक गांव के ग्रामीण अपने जन वितरण प्रणाली दुकान उज्ज्वला महिला समूह से नाराज होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि दुकानदार अपनी मनमानी करते हैं. उज्ज्वला महिला समूह द्वारा अगस्त माह का राशन गबन कर लिया गया है जिसके चलते मंगलवार को जिला पार्षद भूपति नायेक, मुखिया तड़ित मुंडा तथा उप मुखिया अभिजीत जाना सहित ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मिलकर दूसरे राशन डीलर से सितम्बर का राशन दिलाने की मांग की. जिस पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र अन्यत्र राशन वितरण की व्यवस्था की जाएगी तथा उज्ज्वला महिला समूह राशन डीलर पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-daughters-created-history-won-the-title-of-under-17-category-for-the-second-year-also/">झारखंड

की बेटियों ने रचा इतिहास, दूसरे वर्ष भी अंडर 17 वर्ग का जीता खिताब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही