Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चाकुलिया मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम

 
Bahragora (Himangshu karan) : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत सालदोहा चौक में शनिवार को तुहिना दे नामक महिला की सड़क दुर्घटना हो गई थी. जिससे रविवार को ओड़िशा के कटक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी. तुहिना दे कि सड़क दुर्घटना के बाद सालदोहा गांव के ग्रामीण भारी ट्रकों के परिचालन के खिलाफ आक्रोश हो कर सोमवार की सुबह से अभी तक लगभग 5 घंटा हो गया कई मांगों को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर रखा है.ग्रामीणों का कहना है कि जबतक उक्त सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं लग जाते व भारी ट्रकों की परिचालना बंद न हो जाते तबतक उक्त सड़क से भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/these-39-big-naxalite-leaders-challenge-jharkhand-police-from-time-to-time/">झारखंड

पुलिस को वक्त-बेवक्त चुनौती दे जाते ये 39 बड़े नक्सली नेता 
साथ ही स्थानीय विधायक को जाम स्थल पर आने की भी मांग कर रहे हैं. सड़क जाम की सूचना पाकर बडशोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव, पुअनि रामदेव कुमार,एएसआई कुलदीप ठाकुर जाम स्थल पर जाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तथा सड़क जाम को मुक्त कराने की बात कही.लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जबतक जाम स्थल पर विधायक तथा प्रशासन नहीं आ जाते तथा हमारे मांग पूरे नहीं हो जाती तबतक सड़क जाम रहेगा.उधर सड़क दुर्घटना में मृतका की शव को पोस्टमार्टम कर घर नहीं लाया गया है.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम किसी कारण नहीं हो पाई है.आज पोस्टमार्टम होने के बाद शव को घर लाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही