Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बरसोल जंगल में लगी भीषण आग बुझाने में लगे ग्रामीण

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मटिहाना पंचायत अंतर्गत रंगामटिया गांव के समीप सोमवार को श्याम वन विभाग के जमीन में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दिया गया. जिससे ईकूलिपटास ,बांस, काजू, जैसे कई पेड़ पौधे मुरझा गए.साथ ही अन्य जंगली पौधे भी जल कर राख हो गए. आग लगने से वन्य प्राणी में भगदड़ मची हुई है वहीं कुछ छोटे-मोटे वन्य प्राणी आग में स्वाहा हो गए साथ ही 200 एकड़ में लगे काजू के लदे फल आंख के चपेट में आने से नष्ट हो गया. वहीं काजू के रखवाली करने वाले वन सुरक्षा समिति के लोग अपने स्तर से आग बुझाने का काफी राज करने के बावजूद आज को काबू में नहीं ला पाए और नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-golmuri-police-raided-slag-road-and-seized-beer-worth-rs-12-thousand/">जमशेदपुर

: गोलमुरी पुलिस ने स्लैग रोड में छापेमारी कर 12 हजार की बीयर की जब्त
आग बुझाने के लिए ग्रामीण तथा वन कर्मी जी जहांन से जुटे हुए हैं ताकी बचे हुए भूभाग पर वन सुरक्षित रह सके. आग बुझाने के लिए ग्राम प्रधान सुनील हांसदा, वन अधिकारी समिति के अध्यक्ष शंकर मुर्मू, वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष करू हांसदा, वन सुरक्षा समिति के सचिव मंगल मांडी सहित आसपास क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-political-situation-discussed-in-the-meeting-of-minority-society/">लातेहार

: अल्पसंख्यक समाज की बैठक में राजनीतिक हालात पर चर्चा

चक्रधरपुर : उरांव ट्रांसपोर्ट में जोबा ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Uraon-Transport.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय के समीप स्थित उरांव ट्रांसपोर्ट में सोमवार शाम महागठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी जोबा माझी ने चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया.इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव उपस्थित थे.इस अवसर पर प्रत्याशी जोबा माझी ने कहा की मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन ने गरीबों के उत्थान के लिए कई कार्य किए.उनके नेतृत्व में कई विकास संबंधित योजना चलाई गई,लेकिन षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल भेजा गया.उन्होंने कहा की पूरे झारखंड की जनता हेमंत सोरेन के साथ है.उन्होंने कहा की केंद्र के तानशाह वाली सरकार को समाप्त कर इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/pms-public-meeting-in-palamu-on-may-4-thousands-of-bjp-workers-will-go-from-patan/">पलामू

में 4 मई को पीएम की जनसभा, पाटन से जाएंगे हजारों बीजेपी कार्यकर्ता
इस मौके पर झामुमो, कांग्रेस,राजद के अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए सिंहभूम सीट से लोकसभा प्रत्याशी जोबा माझी की जीत सुनिश्चित करने की बात कही. मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव,कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम,झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सौरव अग्रवाल, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, झामुमो के प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई समेत चक्रधरपुर, बंदगांव प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया, झामुमो, कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही