Behragoda : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत कोसाफलिया गांव में शनिवार की रात सात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने किसान गणेश सिंह मुंडा के खेत में काटकर रखी गयी गरमा धान को सफाचट कर गये. साथ ही फसलों को पैरों से रौंद कर बर्बाद कर दिया. गणेश सिंह मुंडा ने बताया कि दो बीघा खेत में गरमा धान की फसल काटकर रखी थी. लेकिन घर लाने से पूर्व ही जंगली हाथियों ने खा लिया और रौंद कर नष्ट कर दिया. कहा कि उनको काफी नुकसान पहुंचा है. जंगली हाथियों के आने से ग्रामीण रतजगा कर गांव की पहरेदारी कर रहे हैं. उधर हाथियों के झुंड ने अभी हर्निया जंगल में शरण ली है. वन विभाग की टीम भी हाथियों के विचरण पर नजर रख रहे हैं. [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : जंगली हाथियों के उत्पात से दहशत में ग्रामीण, कर रहे रतजगा
Last Updated: Jun 09, 2024 12:00 AM (IST)