Search

 
 
 

बहरागोड़ा: नारकीय जिंदगी जी रहे गेटीटोला के ग्रामीण, बरसात में घरों से निकलना हो जाता है मुश्किल

 
Bahragora: बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत में चित्रेश्वर गांव में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे गेटीटोला के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और नौकरशाहों की उपेक्षा के कारण नारकीय जीवन जीने के लिये अभिशप्त हैं. यह टोला बंगाल के भातहंड़िया गांव से सटा है. बरसात के मौसम में टोला के ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता हैं. इस टोला के ग्रामीण आज भी बुनियादी समस्याओं से वंचित हैं. इसे भी पढ़ें: Maharashtra">https://lagatar.in/maharashtra-crisis-sc-seeks-affidavit-from-shinde-thackeray-faction-next-hearing-on-august-1-hints-at-sending-the-matter-to-a-larger-bench/">Maharashtra

Crisis : SC ने शिंदे-ठाकरे गुट से हलफनामा मांगा, अगली सुनवाई 1 अगस्त को, मामला बड़ी बेंच में भेजे जाने के संकेत

पेयजल के लिये उचित व्यवस्था नहीं

इस टोला में करीब 65 परिवार निवास करते हैं. इनमें करीब 25 परिवार सबर जनजाति के हैं. विडंबना यह है कि यहां पेयजल के लिये उचित व्यवस्था नहीं है. वर्षों पुराना एक कुआं है, जो जर्जर हाल में है. यहां के ग्रामीणों ने निजी स्तर से पेयजल की व्यवस्था की है. क्योंकि चापाकल भी नहीं है. इस टोला में सोलर जलापूर्ति योजना भी स्थापित नहीं की गई है.

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से ग्रामीण नाराज

टोला की सबसे बड़ी समस्या जर्जर सड़क बन गई है. टोला से पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर होते हुए बंगाल के मदनशोल में मुख्य सड़क से जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क बरसात में चलने के लायक नहीं रह जाती है. सड़क पर जल के जमाव के कारण तालाब का नजारा दिखाई पड़ता है. स्थिति ऐसी भयावह हो जाती है कि दलदल में तब्दील सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. इस सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं. परंतु आज तक इस दिशा में पहल नहीं हो पाई है. यही कारण है कि यहां के ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों के प्रति रोष है. इसे भी पढ़ें:BIG">https://lagatar.in/big-breaking-sr-adv-anil-kumar-appointed-asgi-will-take-the-side-of-the-central-government/">BIG

BREAKING : Sr. ADV अनिल कुमार ASGI नियुक्त, केंद्र सरकार का रखेंगे पक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही