Search

 
 
 

बहरागोड़ा : एनएच पर उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान

 
Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अवस्थित राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 और 49 का सर्विस रोड बरसात में बदहाल हो गया है. जगह-जगह रोड उखड़ गया है. इससे आवाम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारी वाहनों के परिचालन से उड़ती धूल का सामना सड़क किनारे अवस्थित दुकानदारों तथा निवास करने वाले लोगों को करना पड़ रहा है. इससे सड़क पर चलने वाले लोग कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते है. विदित हो कि सर्विस रोड से हजारों विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज आना-जाना करते हैं. सर्विस रोड बहरागोड़ा कॉलेज और प्लस टू हाई स्कूल के करीब से ही गुजरा है. सड़क पर चलने वाले यात्रियों को कभी कीचड़ तो कभी धूल का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण धूल से बचने के लिए निजी स्तर से जल का छिड़काव कराते हैं. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-woman-serious-due-to-snakebite-admitted-to-chc/">मनोहरपुर

: सर्पदंश से महिला गंभीर, सीएचसी में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही