Search

 
 
 

बहरागोड़ा : घट रहा है पानी, मगर धान के खेत जलमग्न

 
Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में जल स्तर घटने के कारण बहरागोड़ा प्रखंड में नदी के किनारे पर बसे गांव के आसपास बाढ़ का पानी घटने लगा है. परंतु कई इलाकों में धान के खेत अभी भी जलमग्न हैं. इस बाढ़ से सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि सोमवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है. इससे लोगों को कुछ राहत मिली है. विदित हो कि प्रखंड के पाथरी पंचायत के महूलडांगरी के पास नदी का पानी तेजी से फैला था और गांव के शिव मंदिर तक पहुंच गया था. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-villagers-planted-saplings-to-protect-the-environment/">मनोहरपुर

: पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

किसानों को भारी नुकसान 

[caption id="attachment_395737" align="aligncenter" width="519"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/9-2-e1661154600903.jpeg"

alt="" width="519" height="386" /> चित्रेश्वर के पास जल से मुक्त सड़क.[/caption] इधर, बहुलिया पंचायत के चित्रेश्वर और रंगुनिया के आसपास बाढ़ आ गई थी. सड़कें पानी से डूब गई थीं. रंगुनिया गांव में तो बाढ़ का पानी घुस आया था. धान के खेत पानी में डूब गए थे. ग्रामीणों के मुताबिक बीती रात से पानी का बढ़ना कम हुआ. सुबह तक सड़कों से पानी उतर गया. परंतु धान के खेत अभी भी पानी में डूबे हुए हैं. इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना होगा. इस बाढ़ से सब्जियों की फसल को भारी नुकसान होगा. प्रखंड की बनकांटा पंचायत में अनेक किसानों ने बैंगन, खीरा, करेला, मकई आदि की खेती की थी. पानी से खेत डूब गए हैं और सब्जी की लतें बर्बाद हो रही हैं. जिसके कारण किसान काफी चिंतित हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही