Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी कल्याणकारी योजनाएं : समीर महंती

 
Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के डांक बंगला में मंगलवार को झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. इसमें संगठन के विस्तार और सरकार द्वारा 12 अक्टूबर से आयोजित होने वाले आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. बैठक में मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती थे. विधायक ने कहा कि जनभागीदारी से किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है. लोगों को योजना का लाभ देने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें. आपकी यह कोशिश रहे कि कोई जरूरतमंद किसी योजना के लाभ से वंचित ना रहें. बैठक में नव निर्वाचित जिला संगठन सचिव गौरीशंकर महतो का स्वागत माला पहनाकर किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-mla-inaugurated-two-transformers-in-gadasai-and-mundasai-villages/">नोवामुंडी

: गाडासाई एवं मुंडासाई गांव में दो ट्रांसफार्मर का विधायक ने किया उद्घाटन
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,ललित मांडी, जिला संगठन सचिव गौरीशंकर महतो, प्रखंड सचिव गुरुचरण मांडी, उपाध्यक्ष नव कुंवर, मदन मन्ना, संगठन सचिव रासबिहारी साव, कोषाध्यक्ष सुमित माईती, प्रखंड उप प्रमुख मुन्ना होता, अरुण बारीक, बीस सूत्री सदस्य सुधांशु सीट, सकिला हेम्ब्रम, साबिर अहमद, सौमित्र ओझा, राम मुर्मू, चेतन मुंडा, साधु मन्ना, बिशु ओझा, देवाशीष कालिंदी, सुभाष दलाई, खीतीश मुंडा, शंकर सिंह, सूजन घोष, रवींद्र नायक, जितेंद्र ओझा, दीपक सिंह, पप्पू राउत, बापी साव, शीतल हेम्ब्रम, लाल मोहन मुर्मू, शांति गोपाल दास, सुनील सोरेन, सुधांशु माईती, कमल लचन बेरा, मिहिर बेरा, नारू माईती समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही