Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के सब्जी विक्रेता की मौत

 
Baharagora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित झरिया मोड़ के पास शनिवार को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर थाना क्षेत्र निवासी सब्जी विक्रेता अशोक बेरा (62) की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक अशोक बेरा अपनी टीवीएस एक्सएल बाइक से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rs-4000-fine-recovered-from-8-vehicles-parked-in-no-parking-zone-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो‌ में नो पार्किंग जोन में खड़े 8 वाहनों से वसूला गया 4000‌ रुपए जुर्माना
घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस की उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. सूचना पाकर मृतक के परिजन पहुंच चुके हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही