Search

 
 
 

बहरागोड़ा: पत्नी को बच्चे ने पत्थर मारा तो वार्ड मेंबर ने बच्चे के पिता को कटारी से जख्मी किया

 
Bahragora:  बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत के वार्ड संख्या पांच के वार्ड सदस्य शिबू नायेक से काम करने के एवज में रुपये मांगने के लिए शंभू बहेरा ने अपने सात वर्षीय पुत्र को भेजा. शिबू नायेक ने रुपये नहीं दिए. जब बच्चा जिद करने लगा तब उसने उसे पकड़ कर रख लिया. इसी बीच बच्चे ने पास में पड़ा एक पत्थर को उठा कर शिबू नायेक पर फेंका. पत्थर शिबू नायेक की पत्नी ज्योत्सना नायेक के सिर पर जा लगा और सिर फट गया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-protested-at-dc-office-against-eds-action/">जमशेदपुर

: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

थाना में की गई घटना की शिकायत

इससे आक्रोशित होकर वार्ड मेंबर शिबू नायेक ने कटारी से बच्चे के पिता शंभू बेहरा पर हमला कर दिया. इससे शंभू बेहरा के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गया. घटना विगत रात्रि की है. कटारी से जख्मी शंभू बेहरा और उसके पुत्र के पत्थर चलाने से जख्मी वार्ड मेंबर की पत्नी ज्योत्सना नायक को इलाज के लिये मानुषमुड़िया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस से भेज दिया गया. घटना की शिकायत थाना में की गई है. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/%e0%a5%89ranchi-jharkhands-team-advances-to-the-pre-quarterfinals-of-the-under-18-boys-category-at-the-junior-national-rugby-championships/">रांची

: जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम अंडर 18 बालक  वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही