Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जंगली हाथी ने गुस्से में छोटा हाथी वाहन को पलटा

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत नंदड़िया गांव के सुबोध दास गुरुवार को देर रात अपनी छोटा हाथी वाहन से पंडाल का सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे. उसी समय जंगल से एक जंगली हाथी अचानक गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो गया. हाथी को देख सुबोध गाड़ी वहीं छोड़ भाग गए. जंगली हाथी गुस्से में गाड़ी को धक्का देकर पलट दिया. इससे टेंट हाउस का सारा सामान इधर-उधर बिखर गया. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीन

का गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Garma-Dhan-Hathi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हाथी के जाने के बाद ग्रामीण उक्त गाड़ी के पास आए और उसे उठाकर सीधा किया. इसके बाद सुबोध गाड़ी लेकर घर पहुंचे. घटना के समय वहां पर हाथियों का झुंड नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. उधर जंगल से सटे गरमा धान के खेत को भी तहस-नहस कर दिया. किसानों ने उचित मुआवजा दिलाने की वन विभाग से मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही