Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जंगली हाथी ने अधेड़ को पटक कर किया जख्मी, सीएचसी में चल रहा इलाज

 
Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड की मनुषमुड़िया पंचायत के धानघोरी गांव निवासी जोडेन पातर (55) को एक जंगली हाथी ने पटक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना मंगलवार रात की है. घटना तब हुई जब वे भुतिया गांव से अपनी साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाथी ने सूढ़ से उन पर हमला कर दिया. वे साइकिल समेत गिर पड़े और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karma-puja-gives-the-message-of-unity-and-brotherhood-kale/">जमशेदपुर

: एकता और भाईचारगी का संदेश देता है करमा पूजा : काले
सूचना पाकर वन विभाग की टीम वहां पहुंची और घायल व्यक्ति को बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. चिकित्सकों के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोट है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वनपाल अभिलाष कुमार ने उनके परिवार को पांच हजार रूपये देकर आर्थिक सहयोग किया. ज्ञात हो कि इस इलाके के जंगलों में अक्सर जंगली हाथी आते रहते हैं. हाथियों के भय से क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही