Search

 
 
 

बहरागोड़ा: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

 
बहरागोड़ा (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत डींगासाई गांव की महिला लक्षी नायेक (59) की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, महिला बाइक से बहरागोड़ा बाजार से अपने गांव लौट रही थी. उसी दौरान बहरागोड़ा चौरंगी मुख्य सड़क पर केंवलाडींगा के समीप बाइक के फिसलने से महिला घायल हो गई थी. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजन 108 एंबुलेंस से ही महिला को पीआरएम मेडिकल कॉलेज बरीपदा ले गए. वहीं चिकित्सा के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सोमवार को परिजन बारीपदा में ही पोस्टमार्टम कराकर दोपहर को अपने गांव लौटे. साथ ही अपने गांव में अंत्येष्टि की. इसे भी पढ़ें -आलमगीर,संजीव">https://lagatar.in/alamgir-sanjeev-and-jahangir-accepted-the-name-of-ias-manish-ranjan-ed-wants-to-interrogate-face-to-face/">आलमगीर,संजीव

व जहांगीर ने कबूला IAS मनीष रंजन का नाम ! आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है ED
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही