Search

 
 
 

बहरागोड़ा : प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव में झामुमो का परचम लहराया

 
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड में शनिवार को काफी गहमागहमी के बीच संपन्न प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव में झामुमो ने परचम लहराया है. झामुमो समर्थित भुतिया पंचायत समिति सदस्य सुषमा मुर्मू सोरेन प्रमुख और साकारा पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन होता उर्फ मुन्ना होता उप प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए. घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सत्यवीर रजक की देखरेख में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. आज चुनाव शुरू होने के पूर्व झामुमो के नेता ओडिशा के चांदीपुर से अपने समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को लेकर पहुंचे तो भाजपा के नेता अपने समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को पश्चिम बंगाल के दीघा से लेकर पहुंचे. मतदान में प्रखंड के कुल 31 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-bad-smell-is-coming-from-the-cold-storage-of-mgm-hospital-patient-is-upset/">जमशेदपुर:

एमजीएम अस्पताल के शवगृह से आ रही दुर्गंध, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर व मरीज परेशान
सुषमा मुर्मू सोरेन को 17 वोट मिले. उनकी प्रतिद्वंदी विद्यावती हेम्ब्रम को 14 वोट मिले. सुषमा मुर्मू सोरेन तीन वोट से विजयी घोषित की गईं. उप प्रमुख पद से मनोरंजन होता को 18 और निमाई चंद पेड़ा को 13 मत प्राप्त हुए. मनोरंजन होता 5 वोट से जीत कर उप प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गये. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने नवनिर्वाचित प्रमुख और उप प्रमुख को प्रमाणपत्र दिया. इस जीत पर झामुमो समर्थकों ने खुशी का इजहार किया. झामुमो नेता आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, नव कुंअर, गौरी शंकर महतो, अशोक मंडल, मदन मन्ना, रास बिहारी साव, अरुण बारिक समेत अन्य नेताओं ने नवनिर्वाचित प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन और उप प्रमुख मनोरंजन होता उर्फ मुन्ना होता का स्वागत माला पहना कर किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही