Search

 
 
 

बहरागोड़ा : तटबंध निर्माण कार्य में लगा मजदूर गिरकर घायल

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बामडोल के पास स्वर्णरेखा नदी में तटबंध निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर शनिवार को गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके सिर में काफी चोट आई है. घायल मजदूर बिहार के खगड़िया जिला निवासी अजय कुमार (27) है. बताया जाता है कि काम करने के दौरान पांव फिसलने से वह गिर गया और चोटिल हो गया. इलाज के लिए उसे बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है. जानकारी के मुताबिक इस निर्माण कार्य में मजदूरों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा गया है. मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के ही काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-was-a-lot-of-money-rain-on-dhanteras-business-crossed-350-crores/">जमशेदपुर

: धनतेरस पर खूब हुई धन वर्षा, 350 करोड़ के पार रहा कारोबार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही