Search

 
 
 

बहरागोड़ा : नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में विश्व आदिवासी दिवस मना

 
Bahragora : नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में मंगलवार को सरना समिति बहरागोड़ा, भारत मुंडा समाज एवं आदिवासी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में भुतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मांडी के सौजन्य से धूमधाम के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू और चांद भैरव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की. मौके पर मुख्य रुप से बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्रो श्याम मुर्मू , शोभकांत बेसरा, प्रो बीरबल हेंब्रम, पूर्व प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, शीलू मांडी, कृष्णा मुंडा ललित कुमार मांडी आदि मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chkulia-Adivasi-Divas-1.jpg"

alt="" width="1000" height="450" /> इसे भी पढ़ें : नीतीश-तेजस्वी">https://lagatar.in/nitish-tejashwi-shared-pc-nitish-said-will-serve-together-tejashwis-attack-on-bjp/">नीतीश-तेजस्वी

की साझा पीसीः बोले नीतीश- साथ मिलकर करेंगे सेवा, तेजस्वी का बीजेपी पर हमला
इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि आज का दिन पूरे विश्व में विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है. आदिवासियों के उत्थान एवं हित के लिए आदिवासी समाज आज भी संघर्षरत है. सभी अतिथियों ने कहा कि आदिवासी समाज को आगे बढ़ने को लेकर हम सभी आदिवासियों को एकजुट होने की आवश्यकता है. इस मौके पर जुगीशोल पांता नाच,मुंडारी लोक नृत्य, ठाकुर दास हेंब्रम रेडियो सिंगर द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. पांता नित्य देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. इस मौके पर गुरुचरण मांडी,सीताराम टुडू, पगला हेंब्रम,रबी चांद मांडी,दुर्गा प्रसाद हांसदा, सोमाय हांसदा समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही