Search

 
 
 

बहरागोड़ाः पद्मश्री डॉ. देवी प्रसन्न पटनायक के 96वें जन्मदिन पर पूज्यपूजा समारोह

डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने डॉ. पटनायक को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की. कहा कि डॉ. पटनायक का जीवन समाजवाद, मानवता व विशेष रूप से भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मिसाल है.
 
डॉ. देवी प्रसन्न पटनायक की फाइल फोटो.

Himangshu karan


Baharagora : प्रख्यात शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ. देवी प्रसन्न पटनायक के 96वें जन्मदिन पर बहरागोड़ा में भव्य 'पूज्यपूजा' समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सिंहभूम उत्कल सभा के महासचिव डॉ. दिनेश षाड़ंगी भी शरीक हुए. उन्होंने डॉ. पटनायक को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की. कहा कि डॉ. पटनायक का जीवन समाजवाद, मानवता व विशेष रूप से भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मिसाल है.


उन्होंने उड़िया भाषा को शास्त्रीय भाषा (Classical Language) का दर्जा दिलाने और ओड़िया संस्कृति के संरक्षण में अहम योगदान दिया. इस पूज्यपूजा समारोह ने यह संदेश दिया कि भाषा और संस्कृति के प्रति समर्पित व्यक्तित्व ही समाज की असली धरोहर हैं. इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और बुद्धिजीवियों ने भी उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही