Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चिंगड़ा पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

 
Baharagora : प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने हेमंत सरकार द्वारा की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम के माध्यम से आपके पास आपके गांव तक पहुंचने का काम किया है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत के जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है. सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है और राज्य के लोगों को उनका हक और अधिकार मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-repair-of-street-lights-of-the-city-started-for-diwali-and-chhath/">चक्रधरपुर

: दीपावली व छठ को लेकर शहर के स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति शुरू 

कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया

विधायक ने कार्यक्रम में फुलो झानो योजना के तहत चार लाभुकों को 10-10 हजार रूपए का चैक, बैंक लिंकेज योजना के तहत पांच महिला समूहों के बीच कुल 7.50 लाख रूपए, पेंशन स्वीकृत पत्र समेत अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत पत्र लाभुकों के बीच वितरण किया. कार्यक्रम में पीडीएस से संबंधित छह आवेदन राशन कार्ड बनाने, कार्ड में नाम जोड़ने के लिए सात आवेदन, कार्ड से नाम हटवाने के लिए चार आवेदन, नाम बदलने के लिए एक आवेदन दिया गया. सभी आवेदन का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ राजेश कुमार साहू, सीओ जितराय मुर्मू, प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, ललित मंडी, सुबोध हेंब्रम, मिहिर बेरा, कुंज गोप, सहादत खान, मो. लादेन सभी कार्यकर्ता और पंचायत के लाभुक सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही