Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मुटूरखाम में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की मुटुरखाम ग्राम पंचायत में बुधवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विधायक समीर कुमार महंती ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. शिविर में अलग-अगल विभागवार स्टॉल लगाया गये थे. इसमें मुख्यमंत्री फुलो झानों योजना के तहत 06 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया. आपूर्ति विभाग की ओर से 15 लोगों को धोती-साड़ी वितरण किया गया एवं 20 लोगों को नया ग्रीन कार्ड वितरण किया गया. सामाजिक सुरक्षा के तहत 25 लोगों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-launched-a-campaign-and-collected-fine-from-the-shopkeepers-having-banned-plastic/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना

40 लोागों को दिया गया कोविड वैक्सीन 

कल्याण विभाग की ओर से 02 लोगों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत चेक का प्रदान किया गया. विभाग की ओर से 82 किसानों को पशुओं के लिए दवा उपलब्ध करायी गयी एवं 11 किसानों ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आवेदन लिया गया. श्रम विभाग की ओर से 20 लोगों का श्रम कार्ड बनाया गया. बाल विकास परियोजना की ओर से सावित्रीवाई फुले किशोरी योजना के तहत 52 आवेदन प्राप्त हुए. सामाजिक सुरक्षा में नयी पेेंशन हेतु 32 आवेदन प्राप्त हुए. केसीसी हेतु 06 आवेदन प्राप्त हुआ. स्वास्थ्य विभाग की ओर से 110 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गयी एवं 40 लोागों को कोविड वैक्सीन दिया गया. बैंक की ओर से 10 लोगों का नया खाता खोला गया. 55 लोगों के आधार कार्ड में सुधार/नया आधार कार्ड बनाया गया. मनरेगा के तहत 18 मजदूरों को जॉब कार्ड बनाया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-jip-members-pay-tribute-to-martyr-ganesh-hansda-parents-of-martyr-honored/">बहरागोड़ा

: जिप सदस्यों ने शहीद गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि दी, शहीद के माता-पिता को किया सम्मानित

यह रहे उपस्थित

शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेष कुमार साहु, अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कलण पर्यवेक्षक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सभी विभाग के कर्मचारी, पंचायत सचिव और ग्रामीण आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही