Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत समेत बहरागोड़ा की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Himangshu karan

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Baharagora :  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मटियाल के पास एनएच 49 पर आज मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान खंडमौदा हरिजन टोला निवासी शिबू कालिंदी (22) के रूप में हुई है.  जानकारी के अनुसार, शिबू कालिंदी सर्विस सेंटर में गाड़ी धोने का काम करता था. वह सर्विस सेंटर से काम करके पैदल घर जा रहा था. तभी अचानक वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-14-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दूसरी खबर 

पीड़ित परिवार से मिलकर मुखिया ने सांत्वना दिया

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत चंद्रपूर गांव निवासी व जेएसएलपीएस ग्रुप की सक्रिय सदस्य पार्वती हांसदा की ओडिशा में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. मौत की खबर सुनकर मुखिया राम मुर्मू ने उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल  परिवार से मिलकर सांत्वना दी और पार्वती हांसदा की आत्मा की शांति के लिए कामना की. मौके पर भुतिया पंचायत के रवि चांद मांडी, बाबलू मुर्मु, विश्वजीत राना, सोमनाथ राना आदि उपस्थित रहे. बता दें कि पार्वती हांसदा की अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी. जिसके बाद उन्हें ओडिशा के रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही