Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जिला परिषद अंश 27 की प्रत्याशी पूजा सीट ने क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान चलाया

 
Ghatshila : बहरागोड़ा प्रखंड के जिला परिषद अंश 27 की जिला परिषद सदस्य की प्रत्याशी पूजा रानी सीट ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है. उनका चुनाव चिन्ह एयर कंडीशन है. बता दे की पूजा रानी सीट को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन दिया है. झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान के नेतृत्व में पूजा रानी सीट क्षेत्र का दौरा कर अपने समर्थन में वोट मांग रही है. मंगलवार को उन्होंने खेड़ुआ पंचायत के  गांव का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. मतदाताओं से डोर-टू-डोर जाकर एयर कंडीशन छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dalia-mahto-started-the-campaign-by-worshiping-in-the-naganal-temple/">चाकुलिया

: नागानल मंदिर में पूजा कर डालिया महतो ने शुरू किया प्रचार अभियान

जनता के आशीर्वाद से चुनाव में जीत होगी

पूजा रानी सीट ने कहा कि प्रचार के दौरान आम लोगों का उन्हें समर्थन मिल रहा है और जनता के आशीर्वाद से चुनाव में जीत होगी. इस दौरे में उनके साथ झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, जितेंद्र ओझा, झुमु सोम, जगदीश साहू, राजकुमार पैरा, बिल्लू मन्ना, टोटन पाल, अनु राणा  समेत अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही