Search

 
 
 

Baharaogoda : बहुलिया पंचायत के पचांडो गांव में कुणाल षाड़ंगी ने दी भानु साहू को नई उम्मीद

 
Baharaogoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पचांडो गांव के निवासी भानु साहू को कई दिनों से फेफड़ा में कमजोरी के कारण सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी. जिससे उनका जीवन काफी कठिन हो गया था. डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सिलिंडर घर पर रखने को कहा था. लेकिन उसे रिफिल करने लिए हर बार जमशेदपुर जाने की चुनौती थी. अच्छी गुणवत्ता का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर काफी महंगा होने के कारण सत्तर वर्षीय भानु साहू उसे खरीद नहीं पा रहे थे और परेशानी में थे. समस्या काफी बढ़ने पर उन्होंने बहारागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से सहायता की गुहार लगाई. जिस पर अमल करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने भानु साहू को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया. यह उपकरण घर पर ही व्यक्तिगत इस्तेमाल हेतु आवश्यक ऑक्सीजन बनाता है और रीफिल की जरूरत नहीं पड़ती है. इससे भानु साहू को काफी राहत मिलेगी और उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा. पूर्व विधायक की इस मानवीय पहल ने भानु साहू और उनके परिवार को जीने की नई उम्मीद जगी. इस मौके पर किस्टोरंजन साऊ, अर्देंदु साऊ, निमाई पैडा, अमलेंदु नायक, सत्यवान साऊ, सपन सतपति, दिवाकर दलाई, बसंत देहरी, अशोक भालू, सांतनु बारिक, विद्यासागर सीट समेत अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-problems-of-people-increased-due-to-water-logging-problems-in-transportation/">Jamshedpur

: जल जमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, आवागमन में हो रही परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही