Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : क्षेत्र में 100 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने की होगी व्यवस्था : डाॅ. गोस्वामी

Baharagora (Himangshu Karan) : भारतीय जनता पार्टी के बहरागोड़ा एवं बड़शोल मंडल की गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक सम्पन्न हुई. इस बैठक में विशेष रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीवस्त घोष, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर तथा बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा ने भाग लिया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने की व्यवस्था की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cyber-thugs-stole-40-thousand-rupees-from-the-account-of-the-court-worker/">चाईबासा

: साइबर ठगों ने न्यायालयकर्मी के खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए

मन की बात का यह सौवां एपिसोड होगा

डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात के माध्यम से देश की जनता से मुखातिब होंगे. मन की बात का यह सौवां एपिसोड होगा. जिसमें मन की वात के माध्यम से प्रधानमंत्री देश में लोगों द्वारा हो रहे रचनात्मक प्रयोगों की चर्चा करेंगे. राष्ट्रीय नव निर्माण तथा समाज परिवर्तन के प्रयासों से देशवासी प्रेरित होते हैं. इस बैठक में विशेष रूप से लक्ष्मण राव, ब्रजेश मिश्रा, दीपंकर साव, उत्पल पैड़ा, कमलकांत सिंह, रामहरि कांड, कमलेश साव, मानिक राय, मनोज पाल, रंजीत कारेक, कृष्णा पाल, अर्चना माईती, हेमबती बेरा, हेमकांत भुईंया, कार्तिक पैड़ा, संजय राणा, महेंद्र राणा, मिंटू नायक, स्वरूप सीट, कुना पात्र सहित अनेकों लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही