Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : लुगाहारा में बंगाल के अस्ती से फिर आ घुसे 25 हाथी

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में पश्चिम बंगाल की सीमा विगत दो दिनों से जंगली हाथियों को बंगाल में खदेड़ने और बंगाल से झारखंड सीमा में खदेड़ने की जंग चल रही है. बहरागोड़ा के सांडरा पंचायत के लुगाहारा के पास के जंगलों से विगत रात वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य और ग्रामीणों ने प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 40 जंगली हाथियों को खदेड़ कर पश्चिम बंगाल के चिचड़ा इलाके में प्रवेश करवा दिया था. इधर, सोमवार की सुबह होते ही पश्चिम बंगाल के अस्ती से वहां के वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीणों ने 25 जंगली हाथियों को खदेड़ कर लुगाहारा जंगल में पहुंचा दिया है. उक्त 25 हाथी जंगल में शरणागत हैं. वन विभाग और ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-youths-injured-in-road-accident-near-poshaita-tumsai-forest-serious/">मनोहरपुर

: पोषैता तुमसाई जंगल के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, गंभीर

हाथियों को पश्चिम बंगाल की सीमा में खदेड़ा गया, फिर वापस आ गए

[caption id="attachment_630538" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/hathi-bhaga-3-300x214.jpg"

alt="" width="300" height="214" /> हाथियों को खदेड़ते लोग.[/caption] प्रभारी बन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि विगत रात्रि लुगाहारा के आसपास से 40 हाथियों को खदेड़ कर पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश करवा दिया गया. परंतु सोमवार की सुबह बंगाल से खदेड़ कर 25 हाथी लुगाहारा जंगल में पहुंचा दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि इन हाथियों को भी आज पश्चिम बंगाल में खदेड़ा जाएगा. जानकारी के मुताबिक झारखंड और पश्चिम बंगाल कि इस सीमा पर करीब 70 जंगली हाथी हैं. हाथी झारखंड से खदेड़े जाने पर बंगाल में चले जाते हैं और बंगाल से खदेड़े जाने पर झारखंड सीमा में आ जाते हैं. इसे भी पढ़ें :लालू">https://lagatar.in/lalu-yadav-tweeted-and-attacked-pm-modi-on-many-issues-including-manipur-violence/">लालू

यादव ने ट्वीट कर मणिपुर हिंसा सहित कई मुद्दों को लेकर PM मोदी पर बोला हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही