Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बालासोर ट्रेन दुर्घटना में बहरागोड़ा के 4 मजदूर घायल

Bahragora (Himangshu karan) : ओडिशा के बालासोर के पास शुक्रवार की शाम हुई ट्रेन दुर्घटना में कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बहरागोड़ा के 4 मजदूर जख्मी हो गए हैं. उक्त मजदूर चेन्नई के पेपर मिल में काम करने जा रहे थे. दो मजदूरों का इलाज बालासोर में हो रहा है, जबकि 2 घायल मजदूरों को उनके परिजन ने इलाज के लिए बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Balasor-Ravi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-department-collected-37-lakhs-under-ots-scheme/">चाईबासा

: ओटीएस स्कीम के तहत विद्युत विभाग ने 37 लाख किया कलेक्शन
बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उइनाला के 20 वर्षीय सोनू पोलाई और रवि देहुरी इलाज के लिए भर्ती हैं. दोनों ने बताया कि वे उक्त ट्रेन में बालासोर से सवार हुए थे. बोगी नंबर एस 7 में सवार थे. बालासोर के आगे जैसे ही ट्रेन पहुंची जोर का झटका लगा और वे दोनों ट्रेन के बाहर एक गड्ढे में जाकर गिरे. काफी देर बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया. इधर, उइनाला के ही मजदूर मनसा पोलाई और मोहनपुर के बूढ़ा नामक एक मजदूर का इलाज बालासोर के अस्पताल में हो रहा है. मजदूरों के परिजन वहां पहुंच गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही