Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चावल से लदा ट्रक सड़क के किनारे मिट्टी में घुसा, 50 बोरियां ले भागे ग्रामीण

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित माटिहाना- चाकुलिया मुख्य सड़क पर धर्मपुर के पास सोमवार की सुबह चावल से लदा एक ट्रक (जेएच02एस 6893) पुलिया से टकराते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मिट्टी में घुस गया. चालक प्रदीप सिंह को चोट लगी है. दुर्घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और वे लोग चावल से भरी बोरियों को लेकर भागने लगे. सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Bahragora-Truck-Chaval-1-600x338.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-shankar-became-the-president-of-shree-shree-sarvajanin-durga-puja-samiti-fadlogoda/">चांडिल

: श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति फदलोगोड़ा के अध्यक्ष बने शंकर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Bahragora-Truck-Chaval-2-600x338.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> जानकारी के मुताबिक यह ट्रक ओडिशा से चावल लेकर चाकुलिया होते हुए बहरागोड़ा की ओर जा रहा था. धर्मपुर के पास एक पुलिया को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क के किनारे मिट्टी में घुस गया. ट्रक के चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि चावल से भरी 50 बोरियां और रस्सी ग्रामीण लेकर भाग गए. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही