Search

 
 
 

Bahragoda : बहरागोड़ा में भारत बंद का रहा मिला-जुला असर, वाहन नहीं चलने से यात्री परेशान

 
Bahragoda (Himangshu Karan) : बंद समर्थकों ने बुधवार को सुबह से ही विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन रोक कर तथा दुकान बंद करा कर विरोध जताया. बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 18 तथा एनएच 49 के संगम स्थल पर झामुमो कार्यकर्ताओं व माझी परगना महाल के लोगों ने सड़क अवरोध कर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में नारेबाजी की. वहीं मौके पर बहरागोड़ा थाना प्रभारी विकास कुमार तथा बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार यादव अपने दल बल के साथ मुस्तैद रहे. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-jmm-workers-took-to-the-streets-of-jadugoda-in-support-of-bharat-bandh/">Jadugoda

: भारत बंद के समर्थन में जादूगोड़ा की सड़कों पर उतरे झामुमो कार्यकर्ता

दुकान खुले लेकिन खरीददार नदारद

मौके पर पहुंचे बहरागोड़ा के अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो व दोनों थाना प्रभारियों ने मिलकर बंद समर्थकों के साथ वार्ता करके सड़क को जाम से मुक्त कराया. उधर आम दिन के भांति बाजार खुल रहा लेकिन खरीदारी करने वाले लोगों में भारी कमी देखी गई. वहीं बंद करने वाले समर्थकों में झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रोफेसर श्याम मुर्मू, गुरुचरण मांडी, रासबिहारी साउ, सुमित माइति आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही