Search

 
 
 

Bahragoda: एनएच 49 की रंगड़ो पुलिया पर वाहन के पीछे बाइक टकराई, दो युवक की मौत

एनएच 49 पर बुधवार की देर रात बहरागोड़ा थाना व बरसोल थाना के सीमा क्षेत्र में रंगड़ो पुलिया पर अज्ञात वाहन के पीछे मोटरसाइकिल टकरा जाने से मौदा गांव निवासी सोमनाथ मुंडा और डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ईंटामुड़ा गांव के धोनी पातर नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.
 
दुर्घटना में मृत युवक के शव के पास रोते परिजन.

Himangshu Karan

Bahragoda: एनएच 49 पर बुधवार की देर रात बहरागोड़ा थाना व बरसोल थाना के सीमा क्षेत्र में रंगड़ो पुलिया पर अज्ञात वाहन के पीछे मोटरसाइकिल टकरा जाने से मौदा गांव निवासी सोमनाथ मुंडा और डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ईंटामुड़ा गांव के धोनी पातर नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर खंडामौदा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान हो रहे  ओड़िआ यात्रा देखने गए थे. तभी घर आपसी के दौरान पुलिया के ऊपर ऊभरे गड्ढे में बाइक का संतुलन खो देने के कारण आगे चल रहे है अज्ञात वाहन से जा टकराए. इससे दोनों घायल होकर गिर पड़े.

मौके पर पहुंची बहरागोड़ा पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया. जहां चिकित्सक ने सोमनाथ मुंडा को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल धोनी पातर को प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर चिकित्सा हेतु पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया. जहां उस युवक का भी इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई. पुलिस ने लाश को गुरुवार को  पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया.पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल अपने स्तर से करने में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही