Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : ढीलाहारा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत ढीलाहारा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. घटना विगत रात्रि की है. मृतक की पहचान बहरागोड़ा प्रखंड की पारा पंचायत के बाबरीचुआ गांव निवासी नंदलाल किस्कू (40) के रूप में हुई है. बुधवार की सुबह मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. चिंगड़ा पंचायत के मुखिया परमेश्वर हेंब्रम भी पहुंचे. मृतक के परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए. दोपहर में पुलिस ने मृतक के घर से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-electric-wire-broke-and-pole-fell-due-to-storm-power-supply-disrupted/">डुमरिया

: आंधी से बिजली तार टूटा और पोल गिरा, विद्युत आपूर्ति बाधित

कानूनी प्रक्रिया के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

चिंगड़ा पंचायत के मुखिया परमेश्वर हेब्रम ने बताया कि मृतक के परिजन शव को घर ले जाने के लिए तैयार थे. उन्होंने लिखा पढ़ी कर लाश को ले जाने दिया. उन्होंने इसकी सूचना बहरागोड़ा पुलिस को भी दी थी. सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हुई और मृतक के घर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजन लाश को लेकर घर चले गए थे. कानूनी प्रक्रिया के कारण शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही