Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : वाहन के धक्के से बैल की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Baharagora (Himangshu Karan) : माटिहाना-चाकुलिया सड़क पर बरसोल थाना अंतर्गत पाथरा के पास शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक बैल की मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर महंती घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. विधायक ने बैल के मालिक निशित दीगार को आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने किसान को चाकुलिया की गौशाला से एक जोड़ा बैल दिलवाने का भरोसा दिया. इसके बाद विधायक वहां से चले आए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jee-advanced-exam-will-be-held-at-two-centers-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में दो केंद्रों पर होगी जेईई एडवांस की परीक्षा

लगातार होती रहती है दुर्घटनाएं

[caption id="attachment_655668" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/baharagora-accident-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क जाम में फंसी गाड़ियां[/caption] आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम रखा है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन मृत बैल को यहां से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए. इसके बाद सड़क को जाम से मुक्त करेंगे. सूचना पाकर बरसोल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है. जानकारी हो कि इस सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन से लगातार घटनाएं होती हैं. ग्रामीण भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग करते आ रहे हैं. परंतु इस दिशा में प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. इस सड़क पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही