Search

बहरागोड़ा : हाईवे 18 के किनारे लघुशंका कर रहे व्यक्ति को कार ने रौंदा ,मौत

Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित झरिया मोड़ के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-18 पर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार ने जम्बू होटल के मालिक के दोस्त को रौंद दिया. इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने कार पर सवार कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे थाना में पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/ranchi-visit-of-president-draupadi-murmu-dc-held-a-review-meeting-regarding-the-preparation-of-the-programme-gave-these-instructions/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू का रांची दौरा : कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक, दिये ये निर्देश

शनिवार को होगा शव का पोस्टमार्टम

जानकारी के मुताबिक जम्बू होटल के मालिक का दोस्त प्रखंड के बरागाड़िया निवासी अनूप घोष 45 होटल में आया था. वह होटल के सामने हाईवे के किनारे लघुशंका कर रहा था. इसी दौरान बहरागोड़ा की ओर जा रही तेज रफ्तार की कार संख्या डब्ल्यूबी 68 एइ 0762 ने उसे रौंद दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp