: जिला उद्योग केन्द्र व सिंहभूम चैंबर की ओर से निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला आयोजित
दिनदहाड़े पेड़ों को काट कर ले जा रहे ग्रामीण
alt="" width="600" height="400" /> जानकारी के मुताबिक लगभग चार साल पूर्व बहरागोड़ा-गंडानाटा सड़क किनारे एक बड़े भूभाग पर वन विभाग द्वारा काजू समेत अन्य प्रजाति के पौधे लगाये गए थे. इस दौरान जंगल उन्नत जंगल में परिवर्तित हो गया था. परंतु जंगल में सूखे पेड़ों के पत्ते और झाड़ियों की भरमार हो गई थी. असामाजिक तत्वों ने इस जंगल में आग लगा दी जिससे तमाम पेड़ झुलस गए. इसके बाद ग्रामीणों ने झुलसे हुए पेड़ों को काट लिया और लकड़ियों को ले गए. ज्ञात हो कि आसपास के कई जंगलों में भी भीषण आग लगी थी और जंगल जल गए थे. इन जंगलों में भी पेड़ों को काटने के लिए ग्रामीणों में होड़ लगी है. वन विभाग द्वारा इस पर रोक लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. दिनदहाड़े लकड़ियों को लेकर जाते ग्रामीणों को देखा जा सकता है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment