Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जगन्नाथपुर के पास एनएच 49 पर कार व बाइक में टक्कर, दो घायल

Bahragora : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 पर गुरुवार रात एक कार और बाइक में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक चालक मंगल कर्मकार (41) तथा बाइक पर बैठे उनके रिश्तेदार गोरा चांद विंधानी (40) बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोग तथा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. [caption id="attachment_670231" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230615-WA0006.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दुर्घटनाग्रस्त कार और उसमें फंसी बाइक[/caption] फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार दोनों अपनी बाइक से पश्चिम बंगाल के फेको के पास आसपाल गांव जा रहे थे. गोरा चांद विंधानी का घर पश्चिम बंगाल के नयाग्राम के हाथी टॉप में है. वहीं मंगल कर्मकार गुड़ाबांदा के सिंहपुरा गांव का रहने वाला हैं. घायल दोनों व्यक्ति रिश्तेदार हैं. दोनों घायलों के परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं और बेहतर इलाज के लिए उन्हें बारीपादा ले जाने की तैयारी में जुटे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही